देहरादून-: पत्नी के साथ मारपीट करने व उसे तीन तलाक देने वाले एक अभियुक्त के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
कल शनिवार को कोतवाली पटेलनगर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पटेलनगर में अपने पति के द्वारा उसके साथ मारपीट करने ,उत्पीड़न करने तथा तीन तलाक देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी। कोतवाली पटेलनगर द्वारा महिला की शिकायत पर धारा- 115(2)/85 बीएनएस तथा 3/4 मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
पटेलनगर पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित साक्ष्य एकत्रित करते हुए व प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त फरमान पुत्र जबर निवासी इस्लामपुर साहनी थाना किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।