News :
शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 32 लाख की ठगी पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* बस के आगे पीछे गाड़ी चलाने पर टोकने पर गुस्साए थार चालक ने बस ड्राइवर पर चढ़ाई गाड़ी, गिरफ्तार चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह केले खरीदने के दौरान ठेले वाले ने ही महिला के बैग से उड़ाया गहने व नकदी का पर्स, गिरफ्तार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल सुधार परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल का परिणाम 96.07% पहुंचा*

पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*

  • Share
पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

08/20/2026

देहरादून: कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।


जानकारी के अनुसार बुधवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार कुछ युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की है और एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में घायल के साथी अंशुल पुत्र शिवकुमार निवासी शिकारपुर मंगलौर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उसका और उसके साथी आदित्य व सुजल का गुरमीत नाम के युवक से पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते गुरमीत ने अपने साथी अमन, रोहित और एक अन्य के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा अपराध संख्या 544/26 धारा 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि आईटीएस कॉलेज रोड पर पहले गुरमीत और उसके साथियों ने आदित्य और उसके दोस्तों पर फायर किया, लेकिन उसमें कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर भीड़ जुटने पर सभी आरोपी स्विफ्ट कार से फरार हो गए। इसके बाद आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया तो शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स चौक के पास आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें साहिल को गोली लग गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर सभी थानों और बैरियरों पर चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान नया गांव बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी रोहित पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम दलेड़ी थाना बड़गांव सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में सुभारती कॉलेज देहरादून में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या एचआर 51 एजेड 0890 बरामद की है।

Comments
comment
date
latest news
मुम्बई से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु का खोया पर्स: पुलिस अधिकारी ने सकुशल लौटाया

मुम्बई से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु का खोया पर्स: पुलिस अधिकारी ने सकुशल लौटाया