News :
15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी व अन्य सामान के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत: पति दिल्ली से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत* चमोली में दर्दनाक हादसा: निरीक्षण के दौरान दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी चिकित्सक की मौत बंद घर मे चोरी करने वाले तीन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार *सिद्धबली पुल के नीचे फंसे दो पशुओं का फायर सर्विस ने किया सफल रेस्क्यू* एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार देश के पहले सीमावर्ती जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में उत्तराखण्ड पुलिस की प्रभावी भागीदारी* पहाड़ी युवाओं को नशे का आदी बनाने की मंशा लिए 2 तस्कर 8.95 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार जनपद टिहरी में चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान

नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/11/2026


रानीपुर-: नाबालिक का अपहरण व एक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में हरिद्वार पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।



बीती 11 अप्रैल को रानीपुर क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर से बिन बताए कहीँ चली गयी थी, घरवालों के द्वारा काफी खोजने के बाद भी युवती का लंबे समय तक कोई पता नही चला, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई। इस बीच 19 मई को युवती स्वयं घर वापिस आ गयी। जिसपर युवती की माँ ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके चलते पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया व वादी पक्ष की शिकायत पर 1- गोविन्द(24) पुत्र बेगपाल निवासी ग्राम मगनपुरा बादशाहीबाग थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 के विरुद्ध शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने के संबंध में दर्ज गुमशुदगी में धारा 69 बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी।


वहीं एक अन्य मामले में रानीपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का लगातार पीछा कर अपहरण का प्रयास करने एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। जिस पर पुलिस ने मामले में करण(20) पुत्र काले सिंह उर्फ कालीचरण निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर के विरुद्ध धारा 78,137(2),62, 352,351(1) बी0एन0एस0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने नाबालिक पीडिता के बयान अंकित कर पीडिता का मेडिकल के आधार पर अभियोग में आरोपी करण के विरूद्ध धारा 64,65 बी0एन0एस0 व 3/4, 11/12 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।


दोनों मामलों में आरोपी युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने  कल शुक्रवार को आरोपी गोविन्द को सहारनपुर उ0प्र0 स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस बादशाहीबाग बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं नाबालिक का अपहरण मामले में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कल शुक्रवार को  विष्णुलोक कालोनी बडी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया। 


खबर लिखे जाने तक दोनो अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।


Comments
comment
date
latest news
डिजिटल पुलिसिंग में उत्तराखण्ड ने रचा कीर्तिमान, आईसीजेएस 2.0 में देश में पहला स्थान

डिजिटल पुलिसिंग में उत्तराखण्ड ने रचा कीर्तिमान, आईसीजेएस 2.0 में देश में पहला स्थान