News :
देहरादून पुलिस: एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत’— मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे का संदेश नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक ऑटिज्म प्राइड डे: विविधता का सम्मान, समानता का संदेश अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक में 4 करोड़ 80 लाख के गबन में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिल्ली से गिरफ्तार घर की आड़ में जुए का अड्डा चला रहे 1 अमिरिकी नागरिक समेत 13 जुआरी गिरफ्तार, 41 अमेरिकी डॉलर भी बरामद यह किसकी नज़र लगी देहरादून को... युवाओं को संतुलित जीवन जीने की कला सीखा रहा ॐ कल्याणम स्थानियो पर तलवार से हमला करने वाले तीनो निहंगो को भेजा जेल 21 साइबर ठगी मामलों में टिहरी साइबर टीम ने पीड़ितों को वापिस करवाई 6 लाख से अधिक की रकम

नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

  • Share
नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

shikhrokiawaaz.com

06/18/2026


देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

विभागीय पदोन्नति के दृष्टिकोण से वर्ष 2025 एवं 2026 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी* है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित *विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति* का लाभ मिला है।

 पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) – 13
 पुलिस उपाधीक्षक (एम) – 02
 निरीक्षक – 26
 उपनिरीक्षक – 144
 अपर/सहायक उपनिरीक्षक – 63
 मुख्य आरक्षी – 332

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह/कार्मिक विभाग उत्तराखंड शासन एवं पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की।
Comments
comment
date
latest news
बिगड़े मौसम से गिरा तापमान, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, आज भी बारिश के आसार

बिगड़े मौसम से गिरा तापमान, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, आज भी बारिश के आसार