News :
आईएमए के पास रोड पर गिरा पेड़, 02 गाड़िया आई चपेट में, जान का नुकसान नहीं सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार* इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी घर से बिन बताए निकले 13 वर्षीय बालक को हनुमानगढ़ से सकुशल किया बरामद अवैध भांग की खेती पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार, चौड़ीगाड़ में फसल नष्ट* एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार होगा दावों-आपत्तियों का निस्तारण:एसडीएम हरियाली तीज उत्सव में दिखी नारी शक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक दो लोगो के भरोसे का कत्ल कर लाखो रुपये ठगने वाला पंजाब से गिरफ्तार

नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

  • Share
नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/17/2026

देहरादून:जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 
पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने महिला तस्कर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब नौ पेटी अंग्रेजी व देशी शराब और 141.12 ग्राम चरस बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल एक स्कूटी और कार को भी पुलिस ने सीज किया है।

ऋषिकेश पुलिस ने कल रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुराने रेलवे स्टेशन, गढ़ी तिराहा श्यामपुर और कृष्णा नगर कॉलोनी क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, बापूग्राम निवासी मनोज कुमार को स्कूटी पर 43 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं नवाबवाला छिद्दरवाला निवासी अजय कुमार के कब्जे से 12 बोतल, 48 हाफ, 48 क्वार्टर और 135 टेट्रा पैक विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई।
इसी कार्रवाई में कृष्णा नगर लेबर कॉलोनी निवासी सोनिया उर्फ गुड्डी को भी 48 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। शराब की तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी संख्या यूके14-एल-1582 और ऑल्टो कार संख्या यूके-07-एच-0248 को भी सीज कर दिया गया है।

वहीं सेलाकुई पुलिस ने चकराता रोड स्थित सारना नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी सुनील कुमार(उम्र26)पुत्र प्रेम बहादुर बागथन,निवासी- थाना सराह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश,मूल पता नेपाल के पास से 141.12 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
दून पुलिस के अनुसार, जिले में नशे के कारोबार और अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
रक्षा बंधन के त्योहार को जाम मुक्त बनाने को कप्तान अजय ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतर बनाई व्यवस्था

रक्षा बंधन के त्योहार को जाम मुक्त बनाने को कप्तान अजय ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतर बनाई व्यवस्था