News :
अप्रोच रोड धंसने के मामले में यदि किसी की गलती पाई जाएगी तो होगी कार्यवाही: पंकज कुमार उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप* उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप* एसटीएफ़ ने बचाई साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की 1.45 करोड़ धनराशि एसटीएफ़ ने बचाई साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की 1.45 करोड़ धनराशि* प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार जान जोखिम में डालकर एसडीआरएफ जवान ने बचाईं तीन महिलाओं की जान* एसआईटी को मिली मुख्य आरोपी नौटियाल की 3 दिन की रिमांड नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; प्रशासन ने अफवाहों का किया खंडन*

नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; प्रशासन ने अफवाहों का किया खंडन*

  • Share
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, सिर्फ एप्रोच रोड धंसी; प्रशासन ने अफवाहों का किया खंडन*

shikhrokiawaaz.com

07/28/2026


देहरादून:प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नंदा की चौकी के पास पुलिया टूटने की खबरें जांच में अफवाह साबित हुई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसे किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने तकनीकी इंजीनियरों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने का प्रयास किया जाए।
प्रशासन के अनुसार, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी वजह से यातायात प्रभावित हुआ और पुलिया टूटने की भ्रामक खबर फैल गई।
घटनास्थल पर कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मचारी, पुलिस और प्रशासन की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द ही एप्रोच रोड की मरम्मत पूरी कर मार्ग को आम लोगों और वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुलिया टूटने जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन एवं पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
Comments
comment
date
latest news
सोमवती अमावस्या स्नान पर घाटों पर टिहरी पुलिस बनाये हुए है सुरक्षा

सोमवती अमावस्या स्नान पर घाटों पर टिहरी पुलिस बनाये हुए है सुरक्षा