News :
अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर जोर, पिथौरागढ़ में पुलिस की मासिक गोष्ठी देहरादून पुलिस परिवार ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई ऊखीमठ पुलिस की बड़ी पहल: सड़क पर रफ्तार और इंटरनेट पर ठगी से बचाव का दिया संदेश मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर अपने कैरियर पर फोकस करे युथ- एसपी उत्तरकाशी मुख्यमंत्री धामी से सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की भेंट,कला-संस्कृति और सिनेमा पर हुआ विचार-विमर्श पुराने विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट, 1 गिरफ्तार युवती से मोबाइल छीन फरार होने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार, युवती बरामद खुली नहर में बुजुर्ग के घायल होने पर जिला प्रशासन सख्त, सिंचाई विभाग पर मुकदमा दर्ज गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियां तेज, 50 से अधिक कलाकारों ने दिए ऑडिशन

देहरादून पुलिस परिवार ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

  • Share
देहरादून पुलिस परिवार ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

shikhrokiawaaz.com

02/09/2026

देहरादून:जनपद से स्थानांतरित हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय देहरादून में एक सादे एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा एएसपी पूर्णिमा गर्ग, डिप्टी एसपी भास्कर लाल शाह एवं डिप्टी एसपी मनोज असवाल को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के दौरान सभी स्थानांतरित अधिकारियों ने देहरादून जनपद में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने टीम वर्क, अनुशासन और पुलिस परिवार से मिले सहयोग को याद करते हुए इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
स्थानांतरण के पश्चात एएसपी पूर्णिमा गर्ग पुलिस मुख्यालय में, डिप्टी एसपी भास्कर लाल शाह सचिवालय सुरक्षा में तथा डिप्टी एसपी मनोज असवाल अभिसूचना मुख्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Comments
comment
date
latest news
श्रद्धालुओं की सुरक्षा का किया है पुख्ता इंतजाम:आईजी गढ़वाल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा का किया है पुख्ता इंतजाम:आईजी गढ़वाल