News :
युकेएसएसएससी परीक्षा हेतु एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हुड़दंग करते 4 युवक गिरफ्तार तेज बारिश में भी दून पुलिस का बना रहा कड़ा सुरक्षा पहरा बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन देश ने खोया शूटिंग का योद्धा मंदिर से चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, कालसी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा* कप्तान श्वेता ने टीम संग टिहरी को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो आरोपी* चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर होटल एसोसिएशन यमुनावैली ने एसपी उत्तरकाशी का किया सम्मान

देश ने खोया शूटिंग का योद्धा

  • Share
देश ने खोया शूटिंग का योद्धा

shikhrokiawaaz.com

06/12/2026


देहरादून: भारत के बेहतरीन निशानेबाज जसपाल राणा का आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। मशहूर निशानेबाज की उम्र महज़ 49 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि जसपाल राणा को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक आ चुका था, लेकिन इस दौरान वह यात्रा कर रहे थे। तीन दिनों से ही उनको छाती में तेज दर्द था। लेकिन जब वह भारत पहुंचे तब उनकी हालत और बिगड़ी जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल लाया गया। जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।

 जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिक से भारत वापस लौट रहे थे। जसपाल राणा आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के साथ वह म्यूनिक से वापस लौट रहे थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स को मिलाकर कुल 23 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एशियन गेम्स में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 8 मेडल थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 15 मेडल जीते थे। उन्हें 18 साल की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज जसपाल राणा जी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म  एक्स के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम अत्यंत दुखी हैं। उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
 
उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश को अपार गौरव दिलाया। एक मार्गदर्शक के रूप में उनका योगदान भी उतना ही उल्लेखनीय था, जिसमें उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अत्यंत समर्पण के साथ आकार दिया और दिशा-निर्देशन दिया। उत्कृष्टता, अनुशासन और खेल जगत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार प्रशंसा दिलाई।
Comments
comment
date
latest news
एक बाइक में सवार 5 युवकों की पुलिस ने उतारी खुमारी, बाइक सीज

एक बाइक में सवार 5 युवकों की पुलिस ने उतारी खुमारी, बाइक सीज