News :
एसटीएफ़ की म्यूल खातों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, प्रदेश भर में संचालित 15 म्यूल खातों में करोड़ो की धोखाधड़ी पकड़ी, 2 गिरफ्तार अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता भारत आपरेशन प्रहार: फर्जी बिजली अधिकारी बन ढाई लाख की ऑनलाइन ठगी, ठग झारखंड से गिरफ्तार दून पुलिस ने 12वीं जीता वॉलीबाल चैंपियन का खिताब हाईवे पर स्टंट और रैश ड्राइविंग भारी पड़ी, 3 गाड़ियां सीज 19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता एआई की महत्वता, डिजिटल नवाचार सहित साइबर सुरक्षा का उद्देश्य सिद्ध करने को दून में कल आयोजित होगा 5वां इंडिया डिजिटल एम्पावरमेंट समिट एवं अवॉर्ड्स चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर उच्चस्तरीय मंथन

दून पुलिस ने 12वीं जीता वॉलीबाल चैंपियन का खिताब

  • Share
दून पुलिस ने 12वीं जीता वॉलीबाल चैंपियन का खिताब

shikhrokiawaaz.com

04/16/2026


देहरादून-:  9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित 24 वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून वॉलीबाल टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 वीं बार वॉलीबॉल चैंपियन खिताब जीतते हुए चल बैजयन्ती ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है।

बीती 9 अप्रैल से 11 अप्रैल को हरिद्वार के रोशनाबाद में आयोजित 24 वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुलिस विभाग से प्रदेशभर की 18 टीमो द्वारा प्रतिभाग किया गया था। 

देहरादून पुलिस विभाग की तरफ से हे0कां0 पकंज कुमार के नेतृत्व में देहरादून वॉलीबाल टीम द्वारा शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जनपद हरिद्वार की टीम को 4-1 से हराकर चल बैजयन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विजेता टीम द्वारा कल बुधवार को पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल से शिष्टाचार भेंट की गई। कप्तान द्वारा वॉलीबाल  टीम के स्वर्णिम प्रर्दशन पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी यह जीत कायम रखने की कामना की व उत्साहवर्धन किया।  कप्तान द्वारा वॉलीबाल टीम के सभी सदस्यों को कडी मेहनत कर भविष्य में भी पुलिस विभाग का नाम रोशन करने को कहा।

विजेता टीम के सदस्य:-

01: टीम मैनेजर: अ0उ0नि0 विजय चौधरी
02: अ०उ०निरी० यशजीत सिंह 
03: टीम कैप्टन : हे0कां0 पकंज कुमार
04: कां0 अतुल कुमार
05: कां0 प्रशांत कुमार
06: कां0 विकास कुमार
07: कां0 अमित कुमार
08: कां0  यशपाल पवांर
09: कां0 मनीष तोमर
10: कां0  विक्रांत सालार
11: कां0 मोहित राठी
12: कां0  भारतवीर
13 : कां0 शक्ति शर्मा
14: कां0 रजनीश राठी
15: कां0 जोगिंदर
Comments
comment
date
latest news
दुखद: हृदयाघात से जवान की मौत

दुखद: हृदयाघात से जवान की मौत