News :
दून पुलिस की अपील- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! आदि गौरव महोत्सव में जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने दिखाई अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक "कैप्टेन कूल" ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अब बल्ले के मैदान में नही आएंगे नज़र आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर किया हमला, महिला सुरक्षा व एसाईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरा पीपलकोटी में मातृशक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने महिलाओं के योगदान को सराहा अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 6 की मौत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए:डॉ. पंडित राजेंद्र जिला सूचना देहरादून ने किया डिजिटल पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ, बंशीधर तिवारी बने पहले अतिथि सांसद कंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामकता के साथ सोशल मीडिया में प्रसारित करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

दून पुलिस की अपील- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!

  • Share
दून पुलिस की अपील- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!

shikhrokiawaaz.com

11/17/2026




देहरादून-: अपनी जिंदगी से बढ़कर इस समय शायद ही कुछ हो, यह इंसान को तब समझ आता है जब कोई अपना किसी हादसे में जान गवां देता है या हादसे में।घायल हो जाता है। आम जनता को वक़्त रहते इस बात का एहसास हो इसके लिए दून पुलिस द्वारा आम जनता को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को अभियान छेड़ा है।

आज मंगलवार को डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत कुवांवाला में विंडलास फैक्ट्री तथा ट्रक यूनियन सेलाकुई में कार्यरत कर्मियों के साथ साथ आमजन को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वार उपस्थित कर्मचारियों के साथ साथ आमजन को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक एवं सहयात्री दोनों को बीआईएस प्रमाणित हेलमेट पहनना अवश्यक है। साथ ही हेलमेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

दून पुलिस ने आम जनता से आवाहन किया है कि जिंदगी भगवान का अनमोल तोहफा है, इसे लापरवाही के चलते बर्बाद न करें। अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को महत्व देते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।


Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन