देहरादून-: कल गुरुवार को 14 वर्षीय नाबालिक हिन्दू युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नाबालिक आरोपी को संरक्षण में लेते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि कल गुरुवार को एक महिला द्वारा चौकी लक्खीबाग में एक युवक द्वारा उनकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी व घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। नाबालिक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने धारा- 65(1)/ 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला नाबालिक से जुड़ा होने के चलते पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने को उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वर्तमान में पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मौके पर एफएसएल टीम द्वारा सबूत एकत्रित किये गए है।
पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को घटना में संलिप्त विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बोर्ड द्वारा विधि विवादित किशोर को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।