News :
हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार सत्ता में वापिस आने को कांग्रेस अपना रही अलग-अलग हथकंडे: खजान दास खटीमा में सीएम धामी ने 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन वसंत विहार में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार विधानसभा निर्वाचन-2027 देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग दीपावली पर्व के दृष्टिगत टनकपुर में अग्निसुरक्षा अभियान सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला : सीमा डुंगरकोटी ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार

दीपावली पर्व के दृष्टिगत टनकपुर में अग्निसुरक्षा अभियान

  • Share
दीपावली पर्व के दृष्टिगत टनकपुर में अग्निसुरक्षा अभियान

shikhrokiawaaz.com

11/03/2026




टनकपुर: आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के आदेशानुसार तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फ़ायर स्टेशन टनकपुर की टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों, पेट्रोल पम्पों, मिष्ठान भंडारों, गोदामों एवं दुकानों का अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी देने के साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी एवं रेत उपलब्ध रखने तथा अग्निसुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।

 चम्पावत पुलिस द्वारा सभी से दीपावली पर्व पर आतिशबाजी एवं अन्य कारणों से आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु सतर्क रहने की अपील की व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी फायर स्टेशन को सूचित करने की जानकारी दी।






Comments
comment
date
latest news
देहरादून के जिलाधिकारी : नाम ही काफी है

देहरादून के जिलाधिकारी : नाम ही काफी है