News :
डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से ठगे 69 लाख रुपये, 1 गिरफ्तार आईपीएस श्वेता चौबे बनी टिहरी पुलिस कप्तान सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा दिखाने युवक को पड़ा भारी पुलिस ने किया गिरफ्तार दिव्यांगों को नई पहचान दिलाएगा आधुनिक इंदौर बैडमिंटन हॉल आपरेशन प्रहार: 14 संदिग्धों को पकड़ा, 7 हुड़दंगी गिरफ्तार, छात्रो का सत्यापन न करवाने वाले 9 प्रतिष्ठान स्वामियों के कटा चालान कप्तान ने पदौन्नत उपाधीक्षक संजय उप्रेती के कंधे पर सजाए सितारे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो से बातचीत कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा "ऑपरेशन प्रहार" मंगलौर पुलिस की सख्ती, पांच अभियुक्त गिरफ्तार फुल एक्शन में दून पुलिस, मोहल्लों से लेकर सड़को पर देर रात तक चेकिंग आपरेशन प्रहार: 13 संदिग्ध का एसटीएफ़ ने तैयार किया डोजियर

दिव्यांगों को नई पहचान दिलाएगा आधुनिक इंदौर बैडमिंटन हॉल

  • Share
दिव्यांगों को नई पहचान दिलाएगा आधुनिक इंदौर बैडमिंटन हॉल

shikhrokiawaaz.com

04/03/2026


ऋषिकेश-: राज्य में और खिलाड़ियों की ही भांति दिव्यांगजनो को भी उनके सपनों को उड़ान देने में कोई बाधा न हो व तकनीकी असुविधाओं के चलते दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले पस्त न हो, इसके लिए डीएम सविन बंसल व उनकी टीम द्वारा ऋषिकेश में राज्य का पहला आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल तैयार करवाया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बैडमिंटन हॉल में दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकेंगे।


राज्य में प्रथमबार दिव्यांगजनों द्वारा लंबे समय से की जा रही इंदौर बैडमिंटन हॉल की मांग व उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में उनके उपयोगार्थ एक आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों इंडोर बैडमिंटन हॉल निर्माण हेतु भूमि चयनित करते हुए 02 किश्तों में 62.67 लाख की राशि प्रदान की गई है जिसमें नगर निगम ऋषिकेश को प्रथम किस्त 25.41 लाख धनराशि पूर्व में जारी कर दी गई है शेष धनराशि 37.26 का अनुमोदित की कर दी गई है।

जिला प्रशासन की इस पहल के पीछे का मकसद मेधावी दिव्यांगजन खिलाडियों को इंडोर बैडमिंटन हॉल की सुविधा प्रदान करने सहित प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को राज्य, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे निश्चित ही उत्तराखंड व भारत का नाम रोशन होगा।

डीएम सविन ने दिव्यांगजनों हेतु इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अर्जेंट नीड बेसिस पर जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) मद के अंतर्गत पूर्व में 25.41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत एवं निर्गत की जा चुकी है। उक्त धनराशि नगर निगम, ऋषिकेश को चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिस पर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इसी क्रम में नगर निगम, ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत संशोधित आंगणन के अनुसार अब इस परियोजना की कुल लागत 62.67 लाख रुपये आंकी गई है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुत शेष रू0 37.26 लाख की अतिरिक्त धनराशि की मांग पर डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।  

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता में है। यह इंडोर बैडमिंटन हॉल न केवल उनके शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से जोड़ने का कार्य भी करेगा। जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि परियोजना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो, जिससे दिव्यांगजनों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।
Comments
comment
date
latest news
अपने पार्टनर की हत्या का जिसे दिया था कॉन्ट्रैक्ट उसे ने कर डाली प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

अपने पार्टनर की हत्या का जिसे दिया था कॉन्ट्रैक्ट उसे ने कर डाली प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार