News :
नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से डीएम ने स्पष्टीकरण किया तलब पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार पुलिसिंग में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा: कप्तान महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस परिवार संग धूमधाम से मनाया तीज उत्सव थल पुलिस ने मेले में चलाया जनजागरूकता अभियान पढ़ाई की आड़ में गुंडागर्दी करते छात्रो के खिलाफ दून पुलिस सख्त, छात्रो का सत्यापन अभियान शुरू शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 32 लाख की ठगी पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* बस के आगे पीछे गाड़ी चलाने पर टोकने पर गुस्साए थार चालक ने बस ड्राइवर पर चढ़ाई गाड़ी, गिरफ्तार चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में

थल पुलिस ने मेले में चलाया जनजागरूकता अभियान

  • Share
थल पुलिस ने मेले में चलाया जनजागरूकता अभियान

shikhrokiawaaz.com

08/21/2026

पिथौरागढ़:थाना थल पुलिस ने ग्राम भातड़ स्थित देवकली त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आयोजित सातू-आठू मेले के दौरान जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और महिला संबंधी अपराधों को लेकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों की स्थिति में कानूनी सहायता लेने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने 1090, 1098 और 112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय समय रहते पुलिस की मदद लें।
अभियान के दौरान नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने भांग की खेती न करने की अपील करते हुए बिना अनुमति भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया। अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए जागरूक एवं संवादशील रहने की अपील की गई।
उक्त अभियान में थाना थल पुलिस की ओर से एएसआई भुवन चंद्र पांडेय, एएसआई विनोद भट्ट, कांस्टेबल नवीन राणा और चालक कांस्टेबल जगदीश मारकूना शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली का किया कत्ल, पत्थरों से कुचला; शव देख सभी हैरान

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती और उसकी सहेली का किया कत्ल, पत्थरों से कुचला; शव देख सभी हैरान