
देहरादून-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमवार को देश के 6 राज्यो मे नए राज्यपाल नियुक्त किये। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के 9 वाँ राज्यपाल घोषित किये गए हैं। डॉ0 बिसेन उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे, जिन्होंने उत्तराखंड के 8 वें व उत्तराखंड के अब तक के सबसे लंबे समय तक राज्यपाल बने रहना का गौरव हासिल किया है(15 सितंबर 2021-2026 अक्टूबर)।
आज सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से एडिशनल सेक्रेट्ररी द्वारा राष्ट्रपति आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरलम,सिक्किम,ओडिशा व कर्नाटक के नए राज्यपाल नियुक्त किये गए।
राष्ट्रपति ने ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है।
पडॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हुआ था। वे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक हैं। वह1990, 1993, 1998 और 2003 में बरघाट विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक चुने जाने के बाद 2003 से 2005 तक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व निभाया। वह 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। लंबे समय से भाजपा से जुड़े डॉ. बिसेन सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं।

