News :
जंगल में लगी भीषण आग से धधकता उत्तराखंड गुज्जरों के डेरो में लगी आग, फायर व पुलिस टीम ने त्वरित बुझाई आग ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने खुद पहुँची एसएसपी श्वेता चौबे ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने खुद पहुँची एसएसपी श्वेता चौबे लगातार छः दिन से केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही कप्तान निहारिका, पैदल यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण देर रात हुई मुठभेड़ में यूपी के शातिर बदमाश समेत 2 गिरफ्तार खाकी का मान, सेवा का संकल्प: टिहरी में नव आरक्षियों को एसएसपी ने किया प्रेरित खाकी का मान, सेवा का संकल्प: टिहरी में नव आरक्षियों को एसएसपी ने किया प्रेरित* उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाज़ी उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी बेटियों ने फिर मारी बाज़ी

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने खुद पहुँची एसएसपी श्वेता चौबे

  • Share
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने खुद पहुँची एसएसपी श्वेता चौबे

shikhrokiawaaz.com

04/26/2026


टिहरी गढ़वाल:चारधाम यात्रा शुरू होते ही टिहरी गढ़वाल पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने खुद मैदान में उतरकर व्यवस्था का जायजा लिया। 
उन्होंने मुनि की रेती क्षेत्र से भद्रकाली होते हुए तपोवन चौकी तक पहुंचकर मौके पर हालात की समीक्षा की और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पार्किंग, यातायात संचालन और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। 
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति बनने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।
एसएसपी ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों को सही मार्गदर्शन और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।
एसएसपी का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान पूरी टीम समन्वय के साथ काम कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। लगातार निगरानी और सक्रिय व्यवस्था के जरिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने का प्रयास जारी है।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री धामी ने किया

मुख्यमंत्री धामी ने किया "उत्तराखंड पुलिस हस्तपुस्तिका"का विमोचन