News :
टिहरी पुलिस टीम ने कप्तान श्वेता को दी यादगार विदाई नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 273 ठिकानों पर छापे, 76 गिरफ्तार संविधान दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; 12 विभूतियां सम्मानित 12 आईएएस,2 पीसीएस समेत कुल 17 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव मणिकांत मिश्रा बने उधमसिंह नगर के कप्तान, सरिता डोबाल को टिहरी का जिम्मा छः जनपदो के कप्तान समेत कुल 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले 'वॉयस ऑफ पीस’ कार्यक्रम में वीर बलिदानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

टिहरी पुलिस टीम ने कप्तान श्वेता को दी यादगार विदाई

  • Share
टिहरी पुलिस टीम ने कप्तान श्वेता को दी यादगार विदाई

shikhrokiawaaz.com

11/26/2026

टिहरी-: टिहरी पुलिस कप्तान बनने के साथ ही नई चुनौतियों से लड़ने को सशक्त बन टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले टिहरी की दमदार पुलिस कप्तान श्वेता चौबे का स्थानांतरण हो गया है, जिसके साथ ही वह जहां कल से नई जिम्मेदारियां संभालेंगी तो वहीं आज उनको टिहरी पुलिस टीम द्वारा यादगार फेयरवेल दिया गया। आज गुरुवार को टिहरी पुलिस टीम द्वारा अपनी कप्तान  श्वेता चौबे का सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन चंबा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कप्तान श्वेता चौबे के साथ जनपद में कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। सभी ने उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं पुलिस बल के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उन्हें अनेक महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जो उनके व्यावसायिक जीवन में सदैव उपयोगी रहेंगे। कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्वेता चौबे द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनकल्याण और पुलिस की जनसामान्य के प्रति संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। उनके द्वारा अपनी टीम के साथ हर चुनौतियों में मोर्चे पर साथ रहकर उसे सफलता में बदला। ड्यूटी में थकने वाले कर्मियों को साहस व हौसला भी दिया।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव से मुखर रही कप्तान श्वेता ने उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों में टीम गौरा का गठन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनकी सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विशेष प्रयास किए गए।वरिष्ठ नागरिकों एवं विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा, कुशलक्षेम एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने एवं आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।

कप्तान श्वेता चौबे के कार्यकाल के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी दिशा-निर्देशन में टिहरी पुलिस ने चारधाम यात्रा-2026 को बेहतर पुलिस प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।  कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।  निहंग प्रकरण का संवेदनशीलता एवं सूझबूझ के साथ निस्तारण किया गया। इस प्रकरण में परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए धैर्य, विवेक एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन का परिचय दिया गया।

कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न संवेदनशील प्रकरणों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दी गई।

समारोह के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने श्वेता चौबे को उनके आगामी नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त प्रभारी एवं पुलिस लाइन चंबा में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
Comments
comment
date
latest news
पुलिस द्वारा 24 दिसंबर से अब तक लगभग 6 करोड़ की मादक पदार्थ की बरामद

पुलिस द्वारा 24 दिसंबर से अब तक लगभग 6 करोड़ की मादक पदार्थ की बरामद