News :
झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार मौसम खुला, केदारनाथ यात्रा पुनः शुरू सफेदपोशी की आड़ में राजधानी में पल रही ठगी अमरोहा से देहरादून पिस्तौल बेचने आये युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम ऐसा है 'अब' मेरा देहरादून!? ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों में रुकने की अपील ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों में रुकने की अपील गेट सिस्टम प्रभावी किये जाने के तहत रोके जा रहे है वाहन: कप्तान चमोली

झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया

  • Share
झारखंड की महिला पर्यटक का खोया पर्स वापिस लौटाया

shikhrokiawaaz.com

05/31/2026


विकासनगर-: झारखंड के धनबाद क्षेत्र से परिजनों संग उत्तराखंड आई एक महिला का पर्स हरबर्टपुर बस अड्डे में भीड़भाड़ में कहीं खो गया। बसअड्डे रजिस्ट्रेशन सेंटर में नियुक्त महिला जवान द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए महिला पर्यटक को खोज उनका पर्स वापिस उन्हें लौटाया।


आज रविवार को हरबर्टपुर बस अड्डे रजिस्ट्रेशन सेंटर में नियुक्त महिला जवान पूनम गुसांई को रोड के बाहर पर एक पर्स गिरा हुआ मिला। महिला जवान ने पर्स जांचा तो उसमे 9 हज़ार रुपये नगद व और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

महिला जवान द्वारा तुरंत आसपास के क्षेत्र में पर्स के मालिक की खोजबीन करते हुए कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद पर्स की स्वामिनी झारखंड के धनबाद निवासी बबिता देवी को ढूंढते हुए पर्स उनको सुपुर्द किया गया।  महिला द्वारा बताया गया कि वो सपरिवार झारखंड से यात्रा करने आई थी, इसी बीच भीड़ के कारण उनका पर्स कहीं गिर गया था।

महिला तथा उनके परिजनों द्वारा पर्स, उसमे रखी धनराशि व अन्य दस्तावेजों को सकुशल वापस पाने पर उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी, तवरिता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस टीम ने ग्रामीणों व बुजुर्गों का जाना हाल, संभव सहायता का दिया आश्वासन

पुलिस टीम ने ग्रामीणों व बुजुर्गों का जाना हाल, संभव सहायता का दिया आश्वासन