
देहरादून-: राजधानी देहरादून आज के समय जाम की इतनी भयानक स्थिति से गुज़र रहा है कि उससे निजात पाने के पुलिस से लेकर प्रशासनिक स्तर के हर रास्ते तलाशने के बावजूद राजधानी देहरादून की सड़कों में जाम से राहत के आसार नही दिख रहे। हर दिन सुबह से सड़को पर गाड़ियों का रेंगकर चलने का सिलसिला दोपहर में विकराल होता है और 5-6 बजते ही भयावह हो जाता है। 10 मिनट की दूरी 20 मिनट में तय करना आम बात हो गयी है। और त्योहारी सीजन में यह दृश्य काबू से बाहर है।
सड़को की जाम से आम जनता हर दिन बीमार पड़ी है, तो वहीं शहर की कई सड़को में जाम में जूझती एम्बुलेंस में "गोल्डन ऑवर्स" की उम्मीद में सवार मरीज के लिए यह जाम उम्मीद तोड़ता हुआ बनता जा रहा है। जाम में लम्बी दूरी से ही सायरन बजाकर आती एम्बुलेंस का सायरन बजाने का कोई फायदा नही, क्योंकि आगे का जाम ही जब आगे नही खिसकता तो एम्बुलेंस को रास्ता कैसे मिले। जाम की स्थिति ऐसी है कि किस तरफ का जाम रोके की एम्बुलेंस को समय से निकाला जाए।
गोल्डन ऑवर्स में मरीज एम्बुलेंस में तड़पता बस भीड़ से गुजरने व अस्पताल तक पहुँचने की उम्मीद लिए हुए है, किन्तु वह किस घड़ी तक पूरी होगी वह राजधानी देहरादून के जाम को देखते हुए बड़े सवाल पैदल कर रहा है।


