
देहरादून-: उत्तराखंड पुलिस फ्रंट लाइन पर सुरक्षा के साथ ही मानवीय मूल्यों में अपने आपको साबित करने से कभी पीछे नही रही। न्याय की गुहार लिए फरियादी हो या मानवीय सहायता की आस में आम जनता ख़ाकी सदैव सबकी सहायता को 24*7 तैयार रहती है, यह एक बार फिर चरितार्थ करके दिखाया है दून पुलिस के जवान शाहनवाज ने। उनके द्वारा रक्तदान महादान को एक बार फिर सच करते हुए एक जरूरत मंद को रक्त दान कर उनको नया जीवनदान दिया है।
कल सोमवार को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से पुलिस कार्यालय देहरादून में तैनात जवान शहनवाज को सूचना मिली कि हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रान्ट देहरादून में गम्भीर रूप से बीमार एक वृद्ध महिला की प्लेटलेट्स मात्र 4000 ही बची हैं और उनको ईलाज के लिए रक्त की सख्त जरूरत है।
उक्त सूचना पर पुलिस कार्यालय शाहनवाज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की। शाहनवाज के रस्तदान कर महिला की सहायता करने पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया व उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
जवान शाहनवाज इससे पूर्व भी 86 बार रक्तदान कर चुके हैं।


