News :
ऊर्जा बचत, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा उत्तराखंड,धामी कैबिनेट के बड़े फैसले 14.80 ग्राम हेरोइन संग 1 तस्कर गिरफ्तार गंगा की तेज धारा में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू हाइब्रिड धान खेती से बदली किसानों की तकदीर, देहरादून में बढ़ी पैदावार और आमदनी मॉरीशस के यात्रियों की गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, पुलिस ने की यात्रियों की सहायता अफीम की खेती व 22 किलो अवैध पोपी रखने वाला अभियुक्त गिरफ्तार चोरगलिया में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 35 बाइकें सीज गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया जिलाबदर महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक का पर्स ढूंढ लौटाया समाधान समारोह” के जरिए मिलेगा लंबित मामलों को त्वरित समाधान

चोरगलिया में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 35 बाइकें सीज

  • Share
चोरगलिया में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 35 बाइकें सीज

shikhrokiawaaz.com

05/13/2026

नैनीताल: जनपद में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गश्त की। इस दौरान ऐसे बाइक सवारों को चिन्हित किया गया जो बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 35 बाइकों को सीज किया, जिसमें कुंवरपुर चौकी क्षेत्र से 15 और थाना चोरगलिया क्षेत्र से 20 बाइकें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कई वाहन अब भी थाने और चौकी परिसर में निरुद्ध हैं।
पुलिस ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में नाबालिग या युवक बिना नंबर प्लेट के बाइक घरों में खड़ी करते हैं, लेकिन परिवार के लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही भविष्य में गंभीर हादसों या अपराधों को बढ़ावा दे सकती है।
एसएसपी नैनीताल ने संदेश दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पहचान छिपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
हरेला मेले के दौरान परिवार से बिछडे बालक को भीमताल पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

हरेला मेले के दौरान परिवार से बिछडे बालक को भीमताल पुलिस ने परिजनों से मिलवाया