
देहरादून-: बंद घर मे नकबजनी कर घर से नगदी उड़ाने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से नगदी बरामद की है।
बीती 5 को वादी चंद्र मोहन निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से चोरी करने की तहरीर दी। वादी की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ तत्काल मु0अ0सं0- 851/26, धारा- 305(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया व घटना के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चैक करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तो की जानकारी की व अपने मुखबिरी तंत्रो की सहायता से कल शनिवार को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- हिमांशु(28) पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी वार्ड नं0 9 बिस्कुट फैक्ट्री के पास, टेडा रोड,लखनपुर थाना- रामनगर जिला- नैनीताल, 2- राहुल सनवाल(28) पुत्र भूपेन्द्र सनवाल निवासी चुंगी के पास लखनपुर, थाना रामनगर, जिला-नैनीताल को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने अभियुक्तो के पास से वादी के घर से चोरी की नगदी 15 हज़ार 200 रुपये बरामद किये है।


