News :
सैनिक सम्मान की तैयारी में जुटा खटीमा, मंत्री गणेश जोशी ने व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण ऑपरेशन प्रहार: शहर के चप्पे- चप्पे पर दून पुलिस की निगरानी आपरेशन प्रहार: सड़क किनारे जाम टकरा रहे 35 शराबियों को बस सेवा से पुलिस लायी थाने, जुर्माना झूठ के दलदल में शांत खड़ा सच देर से ही सही "बाहर" निकल जाता है! झूठ के दलदल में शांत खड़ा सच देर से ही सही "बाहर" निकल जाता है! अशोक वर्मा ने सम्भाला राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उपाध्यक्ष का पद रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने वाले अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा केशव थलवाल निकला झूठा, जांच में सभी आरोप बेबुनियाद ऑपरेशन प्रहार”में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार गौकशी, पशु क्रूरता में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध 129 बीएनएसएस में मुकदमा

गौरा पुलिस टीम आम जनता का जीत रही भरोसा

  • Share
गौरा पुलिस टीम आम जनता का जीत रही भरोसा

shikhrokiawaaz.com

04/05/2026


देहरादून-: आम जनता में ख़ाकी के प्रति डर से ज़्यादा भरोसे का विश्वास हो और ख़ाकी जनता के लिए सदैव खड़ी है, का एहसास दिलाने को दून पुलिस रात में जहां आम जनता की सुरक्षा में आपरेशन नाईट स्ट्राइक के तहत सड़को पर पहरा दे रही है, संदिग्धों पर कार्यवाही कर रही है वहीँ गौरा पुलिस टीम हर रोज सुबह जनता के बीच पहुँच रही है। गौरा पुलिस टीम द्वारा मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चो के बीच जाकर उनकी समस्याएं जान, ख़ाकी का उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया जा रहा है।

आज रविवार भी तड़के सुबह सभी थाना क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थानों व पार्कों के पास गौरा पुलिस टीम तथा यातायात पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ही गौरा टीम व पुलिस टीम द्वारा मॉर्निंग वॉक तथा अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें ख़ाकी के साथ होने व 24*7 उनकी सुरक्षा में तैनात होने का विश्वास दिलाया गया। वहीं गौरा टीम द्वारा युवतियो को उनके मोबाइल में ही गौरा शक्ति एप्प के माध्यम से पुलिस से सहायता मांगने व शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी साझा की। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।
Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार