News :
एसपी विकासनगर पंकज गैरोला समेत 5 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्त पर दून पुलिस टीम ने दी यादगार विदाई नशे की लत ने बनाया चोर,चोरी की स्कूटी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार हरेला बनेगा हरियाली का महाअभियान,देहरादून में 15.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भारी मात्रा में नशीली दवाईयों संग 2 गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस पूर्व राज्यपाल ले. जनरल एमएम लखेड़ा का निधन ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती* ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती 10.67 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार*

ऑपरेशन प्रहार हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

  • Share
ऑपरेशन प्रहार हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/30/2026


देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले युवकों को दून पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


जिस क्रम में कल सोमवार को कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुचा, मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई।

 पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा, (उम्र - 36 वर्ष) को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।



वही दूसरी घटना में ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार आई0डी0पी0एल० में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे 05 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। 

 *गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:* 

1-रवि पुत्र सोहन लाल निवासी गली न0 17  अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश (उम्र 40 वर्ष), 
2.आशु पुत्र सोहन लाल (उम्र 41 वर्ष)  निवासी  उपरोक्त,
 3. अरुण पुत्र स्व0 नन्हे सिंह (उम्र 24 वर्ष) निवासी गली न0 07 अपरगंगा नगर ऋषिकेश
4- अंकित पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 28 वर्ष) निवासी गली न0 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश, 
5-साहिल पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 25 वर्ष) निवासी गली न0 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून
Comments
comment
date
latest news
बस की छत पर बैठकर शराब पी रहा था बस मालिक, गिरकर मौत

बस की छत पर बैठकर शराब पी रहा था बस मालिक, गिरकर मौत