News :
19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता एआई की महत्वता, डिजिटल नवाचार सहित साइबर सुरक्षा का उद्देश्य सिद्ध करने को दून में कल आयोजित होगा 5वां इंडिया डिजिटल एम्पावरमेंट समिट एवं अवॉर्ड्स चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर उच्चस्तरीय मंथन ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस ने परिजनों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान* स्कूल हैं, लेकिन बच्चे नहीं खाली होती कक्षाओं की सच्चाई* कप्तान प्रमेन्द्र की टीम के बेहतरीन टीम वर्क व कड़ी सुरक्षा के चलते सफल रहा पीएम का दौरा इग्नू कार्यक्रम में सामाजिक बाधाओं और लैंगिक असमानता पर हुआ गहन मंथन सिर पर ब्रहमकमल टोपी पहने पीएम मोदी ने प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-हाईवे का शुभारंभ, एसएसपी देहरादून ने दिया सुरक्षा और स्वागत का संदेश

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता

  • Share
ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता

shikhrokiawaaz.com

04/15/2026

*
देहरादून :पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना इकाई से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र के नटराज चौक के पास डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के समीप एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान रीना उर्फ रीता (24 वर्ष), निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) के रूप में बताई।
रोजगार के बहाने कराया गया अवैध प्रवेश
पूछताछ में सामने आया कि महिला करीब एक माह पूर्व ‘रिपोन’ नामक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उसे रोजगार का झांसा दिया और दिल्ली से ऋषिकेश तक का बस टिकट भी उपलब्ध कराया।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि महिला ने पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया था, जिसका उपयोग वह अपनी असली पहचान छुपाने के लिए कर रही थी।
अभियुक्ता के खिलाफ अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम 1967 और विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
अवैध वसूली व धोखाधड़ी करने वाले कुख्यात गैंग के मुख्य सरगना को पटना से किया गिरफ्तार

अवैध वसूली व धोखाधड़ी करने वाले कुख्यात गैंग के मुख्य सरगना को पटना से किया गिरफ्तार