News :
समूह बैठक से लौट रही महिलाओं की गाड़ी 300 मीटर खाई में गिरी, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत 13.40 ग्राम स्मैक व 2 पेटी से अधिक देसी शराब संग 3 अभियुक्त गिरफ्तार एसएसपी सरिता डोबाल का एक्शन प्लान,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा नशा तस्करों से लेकर साइबर अपराधियों पर होगी नजर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताईं प्राथमिकताएं देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल एसएसपी की कमान मां भद्रकाली की पूजा अर्चना के साथ सरिता डोभाल ने संभाली जनपद टिहरी की कमान आपदा के मोर्चे से आस्था की राह तक चमोली में छाए रहे एसपी सुरजीत सिंह पंवार निरीक्षक कुंदन सिंह राणा होंगे पटेलनगर के नए थाना प्रभारी, 12 प्रभारियों समेत 18 पुलिस कर्मियों के तबादले टिहरी पुलिस टीम ने कप्तान श्वेता को दी यादगार विदाई

एसएसपी सरिता डोबाल का एक्शन प्लान,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

  • Share
एसएसपी सरिता डोबाल का एक्शन प्लान,अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

shikhrokiawaaz.com

11/28/2026



टिहरी गढ़वाल:जिले में नशे के अवैध कारोबार और बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने एएनटीएफ और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दोनों इकाइयों के कामकाज की जानकारी ली।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहे, बल्कि उनके आपराधिक नेटवर्क और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।
बैठक में नशा तस्करी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा एएनटीएफ को पिछले पांच वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विस्तृत आपराधिक ब्योरा तैयार करने को कहा गया। विशेष रूप से बार-बार नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले और संगठित तरीके से तस्करी करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तथा हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए। मकसद ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना और उनके नेटवर्क को कमजोर करना है।
वहीं साइबर अपराधों की जांच को लेकर एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं की प्रगति तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच अधिकारियों को जरूरत के अनुसार तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए। डिजिटल साक्ष्य जुटाने, तकनीकी अड़चनों को दूर करने और साइबर ठगी से जुड़े मामलों की विवेचना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।




एसएसपी सरिता डोबाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों और साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावी होने के साथ-साथ साक्ष्यों पर आधारित और गुणवत्तापूर्ण भी होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि अपराध नियंत्रण के प्रयासों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जनपद में सुरक्षित माहौल बनाए रखना और आमजन का भरोसा कायम रखना है।





Comments
comment
date
latest news
बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन

बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन