News :
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार डीएम-एसपी ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर लिया जायजा, सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ बचाव कार्य के निर्देश* नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर धारचुला पुलिस का शिकंजा, व्हील क्लैम्प लगाकर किए चालान* चमोली पुलिस के जवानों ने सड़क से बोल्डर हटाकर सुचारू कराया यातायात घर के आगे से साईकिल चुराने वाला युवक गिरफ्तार बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर

एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार

  • Share
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/28/2026

*
देहरादून-:  नीट यूजी 2025 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दून पुलिस ने आज 2 और अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्तो द्वारा 3 अभियर्थियों के कूटरचित दस्तावेज, आधार कार्ड, डोमिसाइल तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया गया था, जिसकी एवज में दोनो ने कमीशन लिया था।

मेडिकल सीटों में एडमिशन के लिए एक ही स्वतंत्रता सेनानी के नाम का फर्जी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाकर मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले रही 4 युवतियो व उनके परिजनों के खिलाफ थाना रायपुर व क्लेमेंट टाउन में दर्ज मुकदमे की जांच कर रही एसआईटी टीम द्वारा मामले की छानबीन में पूर्व में मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल अभियुक्तो को गिरफ़्तार कर लिया है। 
वहीं एसआईटी द्वारा इस प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में ही साक्ष्य एकत्रित कर सभी एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही इस पूरे प्रकरण में किसी न किसी रूप से शामिल अभियुक्तो की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसआईटी द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये साक्ष्यों के आधार पर आज 02 व्यक्तियों,1- संजय कुमार(30) पुत्र सुमेर राम निवासी  C/o- राखी जयसवाल 27 न्यू अमृत कौर रोड द्वारिका स्टोर चौक थाना डालनवाला जनपद देहरादून  मूल पता – ग्राम नानूपुर नियर आरटीओ आफिस, थाना सारनाथ, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश, व 2- गिरीश सिंह(33)पुत्र रणजीत सिह निवासी C/o- विनोद शाह मकान न0 553 एल- 12 टपकेश्वर मंदिर लाईन, थाना गढी कैट, जनपद देहरादून, मूल पता – पाताल भुवनेश्वर, थाना गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ को पूछताछ हेतु थाना रायपुर पर लाया गया। दोनो व्यक्तियो से पूछताछ के दौरान घटना में उनकी संलिप्तता मिलने व सभी सबूतों के आधार पर पुलिस द्वारा उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। 

 गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार की गिरीश सिंह से 2007 से पुरानी पहचान थी।  अभियुक्त संजय तथा गिरीश सिंह द्वारा उक्त तीनों अभियर्थियों स्वाति, परी तथा  खुशी के कूटरचित दस्तावेज, आधार कार्ड, डोमिसाइल तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र बनवाकर उनका मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने में सहयोग किया था, जिसके एवज में अभियुक्त संजय कुमार एवं गिरीश सिंह द्वारा आरोपितो से कमीशन लिया गया था। इस फर्जीवाड़े में एसआईटी अब तक 5 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है।
Comments
comment
date
latest news
नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी