
देहरादून-: खाकी का फर्ज हर दिन बेहतर बनने व उसके आगे फरियादी बनकर अन्याय के खिलाफ न्याय मांगने वालों को उचित व सही समय पर न्याय देना ख़ाकी की बेहतरीन काबिलियत मानी जाती है। ख़ाकी की इसी उत्कृष्ट कार्यशैली का काबिल नाम बने है उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा। जिन्होंने विभाग द्वारा सौंपे गए नाबालिक बच्ची से जुड़े वर्ष 2021 मामले की उत्कृष्ट जांच/अन्वेषण की। जिसके बूते वह 'केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित हुए है।
उत्तराखण्ड पुलिस के राजधानी देहरादून में सीआईडी में तैनात उपनिरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।लोकेंद्र बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के एक जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक जांच संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी पेशेवर दक्षता, काबिलियत सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप नाबालिक के अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा उपनिरीक्षक लोकेंद्र बह हुगुणा की उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

