News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

  • Share
उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

shikhrokiawaaz.com

11/25/2026



देहरादून:उत्तराखंड में राजस्व प्रशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को अपने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी पद केवल अधिकारों का माध्यम नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का अवसर भी है। नियुक्ति पाने वाले 36 अभ्यर्थियों में 13 युवतियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बेटियों की सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए भी आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी।
मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदारों को उनकी भूमिका का महत्व समझाते हुए कहा कि राजस्व विभाग का काम सीधे तौर पर लोगों की जमीन, संपत्ति और आजीविका से जुड़ा होता है। जमीन के नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से संबंधित मामलों में अधिकारियों को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भूमि का विवाद केवल कागजी मामला नहीं होता, बल्कि इसके साथ किसी किसान का परिवार, उसकी आजीविका और बच्चों का भविष्य भी जुड़ा रहता है। इसलिए प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से समझकर समय पर उसका समाधान किया जाना जरूरी है।
धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले लोगों की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए और उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं की सही जानकारी मिले। किसी भी व्यक्ति को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दूरदराज के गांवों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा और प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्राकृतिक आपदा के दौरान भी राजस्व अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। ऐसे समय में नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित परिवारों तक निर्धारित राहत समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है। अधिकारियों को किसी भी प्रकार के राजनीतिक या अन्य दबाव, सिफारिश और प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना नियमों एवं तथ्यों के आधार पर फैसले लेने होंगे। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सरलता लाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए 'सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण' के सिद्धांत को कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा, ताकि नागरिकों को अपने आवेदनों और समस्याओं की स्थिति जानने के लिए भटकना न पड़े।
भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी चयन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। बीते पांच वर्षों में प्रदेश के 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और योग्यता का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन का आम लोगों से सीधा संपर्क रहता है। तहसील स्तर पर तैनात अधिकारियों की कार्यशैली से ही लोगों के बीच प्रशासन की छवि बनती है। इसलिए अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन इस तरह करना चाहिए कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
इस अवसर पर सचिव राजस्व एस.एन. पांडेय तथा सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 


 



Comments
comment
date
latest news
सुपारी किलर जैकी की प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे

सुपारी किलर जैकी की प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे