News :
डीएम , कप्तान ने पोंटा साहिब सीमा का किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य 48 घंटे में पिथौरागढ़ पुलिस ने 5 वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी किया गिरफ्तार नैनीताल पुलिस का खेल में दमदार प्रदर्शन, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनी टीम आज से 01 जुलाई तक मौसम होगा सुहाना पोंटा साहिब मार्ग से भारी संख्या में पहुँचे निहंग, प्रशासन-पुलिस ने बातचीत कर सबको पोंटा लौटाया बैंकों को डीएम की दो टूक: जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई आपरेशन प्रहार: देर रात से तड़के सुबह तक दून पुलिस का बिछा रहा सुरक्षा का पहरा मोरक्को से भेजा गया है बद्री-केदार धाम को बम से उड़ाने का मेल चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सम्मानित* ग्राम मनसूना की जनता से रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया नशा मुक्त भारत बनाने की आहुति में योगदान का आवाहन

आज से 01 जुलाई तक मौसम होगा सुहाना

  • Share
आज से 01 जुलाई तक मौसम होगा सुहाना

shikhrokiawaaz.com

06/26/2026


देहरादून:  उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 
29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 29 और 30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में भारी बारिश की चेतावनी है।
Comments
comment
date
latest news
निकाय चुनाव के बाद धर्मस्व, तीर्थाटन परिषद बनाने को मिलेगी हरी झंडी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

निकाय चुनाव के बाद धर्मस्व, तीर्थाटन परिषद बनाने को मिलेगी हरी झंडी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव