News :
*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* कप्तान टिहरी ने कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को किया ब्रीफ, आरक्षियों पर ख़ाकी की गरिमा अनुसार कार्य करने पर जताया विश्वास टिहरी पुलिस की अपराधियों पर सख्ती और कांवड़ मेले की तैयारियों पर फोकस टिहरी पुलिस की अपराधियों पर सख्ती और कांवड़ मेले की तैयारियों पर फोकस बिजनौर से 500 किलो गौ मांस तस्करी करता 1 अभियुक्त गिरफ्तार उत्तराखण्ड एसटीएफ व हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से एक शातिर वांछित गिरफ्तार 86.31 ग्राम स्मैक तस्करी करता 1 युवक गिरफ्तार दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल को सीएम धामी व पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम विदाई एक घर में चली गोली,मौके पर मृतक मिला पुरूष, महिला घायल मानवीय कर्तव्य में निरंतर अग्रणी एएसआई विजय प्रसाद रतूडी

*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार*

  • Share
*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/23/2026


  देहरादून:उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर परीक्षा की गोपनीयता भंग की और उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।
कोतवाली प्रेमनगर में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए जाने की जानकारी दी गई थी। जब इन प्रश्नों का परीक्षा के प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो उनमें काफी समानता पाई गई।

विश्वविद्यालय द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति ने भी जांच में पाया कि संबंधित सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्र किए और नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता (40), सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मूल रूप से शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ़ ने 1 हाथी दांत संग 1 तस्कर को धरा

एसटीएफ़ ने 1 हाथी दांत संग 1 तस्कर को धरा