देहरादून-: चाय की दुकान की आड़ में लोगो को शराब पिलाने वाले एक दुकानदार को पुलिस के सबक सिखाया है। पुलिस ने अभियुक्त को गैरकानूनी रूप से शराब पिलाने के चलते गिरफ्तार किया है।
थाना बसन्त विहार पुलिस टीम द्वारा कल सोमवार को क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान मे एक मुखबिर की सूचना पर अनुराग चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर दुकान संचालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस के लोगो को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। दुकानदार की पहचान विनोद कुमार(39) पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है।
मौके से पुलिस टीम द्वारा कार्ल्सबर्ग बीयर की दो खाली बोतले, शराब के दो पव्वे, एक बोतल इंपिरियल ब्लू व एक किंगफिशर बियर की खाली कैन बरामद की। पुलिस ने दुकान मालिक के विरुद्ध थाना बसंत विहार में धारा - 60/68 आबकारी अधि0 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।