News :
नैनीताल पुलिस ने 55 सीसीटीवी खंगालकर किया चोरी की घटना का पर्दाफाश चिलचिलाती गर्मी में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था सम्भाल रहे पुलिस कर्मियों के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर उतरी कप्तान नए डीएम आशीष चौहान के नाम पर पड़ा है स्पेन की एक चोटी का नाम नए डीएम आशीष चौहान के नाम पर पड़ा है स्पेन की एक चोटी का नाम सुपारी किलर जैकी की प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना देहरादून से गिरफ्तार* चार मासूमों की जान बचाने वाले मनीष के लिए मददगार बना जिला प्रशासन विनम्रता, कर्तव्यबद्धता संग अनुशासन का मेल दिखलाया है सविन बंसल ने! आशीष चौहान बने देहरादून के नए जिलाधिकारी “नंदा-सुनंदा” योजना से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना देहरादून से गिरफ्तार*

  • Share
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना देहरादून से गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

05/24/2026

देहरादून:उत्तराखंड एसटीएफ और गोवा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट का खुलासा करते हुए गैंग के फरार सरगना सलमान खान को देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और गोवा पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी माजरा, थाना पटेलनगर देहरादून, गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित था। उस पर खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर एक मुंबई के कारोबारी से करोड़ों रुपये की उगाही करने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर एक संगठित ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग बनाया था, जिसमें महिलाओं का इस्तेमाल कर अमीर कारोबारियों को जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। आरोपी खुद को नारकोटिक्स ब्यूरो का अधिकारी बताकर पीड़ितों को बंधक बनाते, मारपीट करते और मोटी रकम वसूलते थे।

घटना के तहत गैंग ने गोवा के मापुसा क्षेत्र में एक विला किराये पर लिया था, जहां गुप्त कैमरे लगाए गए थे। महिला सदस्य के जरिए मुंबई के एक कारोबारी को बुलाया गया और फिर पूरी साजिश को अंजाम दिया गया।
इस मामले में गोवा पुलिस पहले ही गैंग की सदस्य निवेदिता शर्मा और भुवन अरोड़ा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी सलमान खान लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

गोवा पुलिस के अनुरोध पर उत्तराखंड एसटीएफ ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गोवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य राज्यों में की गई वारदातों की भी जांच कर रही है।
निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, महेंद्र नेगी, देवेंद्र ममगाई एवं कांस्टेबल मोहन असवाल ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
comment
date
latest news
हर योजना से पहले लोकेशन की होगी सेटेलाइट कुंडली, जीआईएस मैपिंग से तैयार तस्वीरों से मिलेगी मदद

हर योजना से पहले लोकेशन की होगी सेटेलाइट कुंडली, जीआईएस मैपिंग से तैयार तस्वीरों से मिलेगी मदद